राजसमन्द / जिला परिवहन विभागः कोरोना महामारी एम्बुलंेस व अन्य शिकायतों के लिये कन्ट्रोल रूम स्थापित
जिला परिवहन विभागः कोरोना महामारी एम्बुलंेस व अन्य शिकायतों के लिये कन्ट्रोल रूम स्थापित
राजसमन्द 12 मई। परिवहन मुख्यालय, जयपुर द्वारा जारी आदेश 24.अपे्रैल के द्वारा एम्बुलेंस शव वाहनों का किराया निर्धारित किया गया है। यह संज्ञान मे आया है कि कोविड़-19 महामारी के दौरान कतिपय एम्बुलेंस संचालकों द्वारा आदेश मे निर्धारित किराया राशि से अधिक मनमानी किराया राशि वसूल की जा रही है जो कि नियम विरूद्व है ।
एम्बुलेंस शव वाहनों के संचालक द्वारा किये जा रहे ऐसे कृत्य की प्रभावी रोकथाम एवं ऐसे आमजन द्वारा की गयी शिकायती प्रकरणों पर कार्यवाही के लिए जिला परिवहन कार्यालय, राजसमन्द में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है
रोहित सिंह, परिवहन उपनिरीक्षक 7014820801 ,आनन्द सिंह, उपनिरीक्षक 9887298174 परिवहन विभाग के यह अधिकारी ऐसी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी अनिल पण्ड्या ने देते हुयंे बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित किराया राशि से अधिक किराया राशि की एम्बुलेंस शव वाहन संचालकों द्वारा मांग की जाती है तो इस संबंध मे उक्त मोबाईल नम्बरों पर शिकायत दर्ज करवा सकते है जिससे एम्बुलेंस संचालक के विरूद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कार्यालय के उड़नदस्तों द्वारा की जा सके।
उन्होंने बताया कि साथ ही कार्यालय के उड़नदस्ता डी.एफ.एस.-92 को निर्देशित किया जाता है कि वो ऐसी शिकायतों के विरूद्व तत्काल नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर सूचना से अवगत करायेगें जिससे इस प्रकार की अवैध प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।