राजसमन्द / जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ.हेमन्त कुमार बिन्दल ने किया,टी.बी यूनिट केलवाड़ा के सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में टीबी कार्य का निरिक्षण
राजसमंद 24 जुलाई । जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ.हेमन्त कुमार बिन्दल ने टी.बी यूनिट केलवाड़ा के सरकारी चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारभुजा एवं एवं निजी चिकित्सालय शर्मा हाॅस्पीटल का निरिक्षण किया। वहाॅ पर चल रहे टीबी के कार्य का जायजा लिया । इस दौरान डाॅ.हेमन्त कुमार बिन्दल ने चारभुजा क्षेत्र के थोरियावान गांव में एमडीआर टीबी का ईलाज ले रहे मरीज के घर जाकर उसके स्वास्थ्य कि जानकारी ली । इस दौरान क्षेत्र के भामषाहो से भी सम्पर्क किया और उन्हे निक्षय सम्बल योजन से जुडने और टीबी मरीजों को सहायता देने हेतु भी प्रेरित किया । इस दौरान डाॅ.हेमन्त कुमार बिन्दल के साथ में ब्लाॅक स्तर से परमेष्वर लाल रेगर एवं जिला स्तर से नारायण लाल रेगर एवं मांगीलाल खटीक राजेन्द्र सिंह सोलकि थें ।