राजसमन्द / गौ कृपा कथा पत्रिका विमोचन हुआ
राजसमन्द : श्री पंचमुखी हनुमान नन्दी गौशाला सरदारपुरा आगरिया में 18 से 24 नवम्बर के आयोजित होने वाले गौ कृपा कथा महोत्सव,,की पत्रिका का विमोचन अंतरराष्टीय गौ कृपा महोत्सव अहमदाबाद, गुजरात में संत श्री सीताराम जी महाराज श्री, संत हरी दास जी महाराज श्री,और जेठू सिंह राजपुरोहित, गोपाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश मंत्री,हरी भगवान बंग ने गौ ऋषि पथमेड़ा बावजी, दिनेश गिरी जी महाराज, प्रकाश दास जी महाराज, राधा कृष्ण जी महाराज, नरेंद्रानंद जी सरस्वती, भारत के अनेक संतो के बीच पत्रिका और बैनर का विमोचन हुआ।वही श्री गौ कृपा कथा महोत्सव के प्रचार प्रचार हेतु पत्रिका बैनर पोस्टर टेंपलेट के मनोरथी परम गौ भक्त आमेट नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा के सोंजन्य से होगा उक्त जानकारी गौ भक्त जेठू सिंह राजपुरोहित एवं सुरेश कुमावत ने दी ।