राजसमन्द / चरागाह में नर्सरी विकास कर ग्राम पंचायत बनेड़िया ने बढाई अपनी निजी आय
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर िंसह चौहान ने आज रेलमगरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के दौरे पर रहे। इस दौरान चौहन मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चौधरी के निर्देशन में तैयार की गई बनेड़िया ग्राम पंचायत द्वारा की गई चरागाह में नर्सरी विकास के कार्य को देखकर अभिभूत हुए एवं सरपंच योगेन्द्र सिंह चौहान को प्रोत्साहित किया।
नर्सरी स्थापना के अन्तर्गत किये गए सारे कार्य के मापदण्ड की पूरी जानकारी ली एवं किये गए कार्य तथा तैयार किये गए पौधों को देख काफी प्रभावित हुए व नर्सरी पर कार्य कर रहे श्रमिकों को भी प्रोत्साहित करते हुए उनसे पौधों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय श्रमिकों की पौधों के बारे में अच्छी समझ को देखकर चौहान प्रभावित हुए एवं उपस्थित सभी की हौसला अफजाई की।
नर्सरी विकास से ग्राम पंचायत की बढ़ी निजी आय
ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र मीणा ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान को बताया कि पिछले माह नर्सरी से तैयार पौधों को बेचकर लगभग 15000 रूपये की आय की है एवं आने वाले दिनों में पंचायत की नर्सरी से वार्षिक आय लगभग एक लाख होने की संभावना है। नर्सरी विकास से पंचायत की निजी आय बढ़ने की बात से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान काफी प्रभावित हुए एवं मौके पर पर ही उपस्थित कार्यवाहक विकास अधिकारी फतहलाल सोनी को अन्य पंचायतों में भी नर्सरी विकास हेतु प्रेरित कर उनकी निजी आय बढ़ाने के निर्देश प्रदान किये।
पंचायत बनेड़िया द्वारा आस-पास की पंचायतों को भी किया जा रहा प्रोत्साहित
ग्राम पंचायत बनेड़िया द्वारा आस-पास की पंचायतों को भी नर्सरी विकास हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है एवं पंचायत समिति रेलमगरा की अन्य पंचायतों से भी कार्मिक एक्सपोजर विजिट के लिये आने लगे है। अब तक ग्राम पंचायत बनेड़िया द्वारा खड़बामणिया, धनेरिया, मेहन्दूरिया, जूणदा आदि पंचायतों को भी नर्सरी से तैयार किये पौधे दिये जा चुके है एवं यह पंचायते भी अपने यहॉ नर्सरी विकास में रूची दिखा रही है।
नर्सरी विकास हेतु द्वितीय चरण की स्वीकृति जल्द करवाने के दिए निर्देश
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने विकास अधिकारी फतहलाल सोनी को पंचायत में द्वितीय चरण में भी नर्सरी विकास के कार्या को शिघ्र स्वीकृत करवाये जाने के निर्देश प्रदान किये।
उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान द्वारा ग्राम पंचायत बनेडिया के चारागाह में नर्सरी विकास कार्य का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमे 5 में से 5 लेबर पूरी कार्य स्थल पर मौके पर कार्य करती हुई पाई गई, साथ ही लेबर से पौधो के बारे विस्तार से जानकारी ली गई। ग्राम वीकास अधिकारी ने बताया कि नर्सरी विकास कार्य में उच्च किस्म के विभिन्न प्रकार के लगभग 50000 पौधे वर्तमान में उपलब्ध है जिससे आने वाले समय में पंचायत की निजी आय में और भी बढ़ोतरी हो जायेगी।
पंचायत में भ्रमण के दौरान यह रहे उपस्थित
फतहलाल सोनी कार्यवाहक विकास अधिकारी पंचायत समिति रेलमगरा, योगेन्द्र सिंह चौहान सरपंच बनेड़िया, जितेन्द्र मीण ग्राम विकास अधिकारी, सुरेश मेनारिया कनिष्ट सहायक उपस्थित रहें।