राजसमन्द / जिलास्तरीय खेल स्पर्धा में शूटिंग वॉलीबॉल में बामन टुकड़ा ने रेलमंगरा को हराकर जीत दर्ज की

राजसमंद :राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक जिलास्तरीय खेल स्पर्धा में शूटिंग बॉल में बामन टुकड़ा( राजसमन्द) की टीम ने रोमांचक मुकाबले में रेलमगरा को हराकर फाइनल मैं कड़ी टक्कर देते हुए जिला स्तरीय खेल अपने नाम कर लिया| बता दें कि जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल स्पर्धा मैं शूटिंग वॉलीबॉल  के पहले दिन देवगढ़ व बामन टुकड़ा के बीच मुकाबला हुआ देवगढ़ को हराकर बामन टुकड़ा सेमीफाइनल में पहुंचा जहां पर भीम के साथ सेमीफाइनल हुआ खिलाड़ियों ने अपनी बढ़त बनाते हुए सेमीफाइनल में भीम को हराकर बामन टुकड़ा फाइनल में पहुंची फाइनल मुकाबला रेलमंगरा व बामन टुकड़ा के बीच हुआ जिसमें बामन टुकड़ा ने रेलमगरा को 2-1 से हराकर जिला स्तरीय ट्रॉफी अपने नाम की हैं. यह मुकाबला  काफी देर तक चलता रहा जिससे वहां  का माहौल रोमांचित  हो गया आने वाले दिनों में जिला स्तरीय टीम को राज्य लेवल में खेलना है जहां पर राजसमंद से शूटिंग वॉलीबॉल  मैं बामन टुकड़ा टीम राज्य स्तर पर उतरेगी इस मैच के दौरान हितेश दवे, संतोष दवे,प्रकाश दवे,प्रकाश सुथार,कन्हैया लाल ,उत्तम सुथार,दिनेश दवे,उमेश सुथार मौजूद रहे|

Categories