राजसमन्द / सघन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम प्रारम्भ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको की जिला स्तरीय बैठक

राजसमंद:- युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केंद्र संगठन, राजसमंद की जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास शिविर एवं कौशल विकास कार्यक्रम आगामी समय मे आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की उपस्थिति में सघन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं में रचनात्मक कला जैसे गायन, नृत्य, वक्तव्य अथवा चित्रकला या अन्य किसी कला में रुचि रखते हो खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता हेतु इच्छुक हो, समाज सेवा गतिविधि जैसे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, श्रमदान, जल संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आपदा प्रबंधन आदि में सहभागिता करना चाहते हैं ऐसे ऊर्जावान युवाओं का पंजीकरण हो सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजसमंद निलेश पालीवाल, भीम ब्लॉक से प्रमिला गहलोत, सुनील भट्ट, देवगढ ब्लॉक से श्यामलाल, रैलमंगरा ब्लॉक से पायल शर्मा, सीताराम अहीर, खमनोर ब्लॉक से राकेश पुरोहित, प्रशासनिक सहायक रामेश्वरम दयाल शर्मा उपस्थित थे।

Categories