राजसमन्द / पीले चावल और पत्रिका देकर श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण

 राजसमंद -केलवा क्षेत्र के श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा  में आने वाले दिनों में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर गांव गांव  जाकर पीले चावल व पत्रिका देकर निमंत्रण दे रहे हैं. श्रीमद् भागवत कथा रस महोत्सव को लेकर धेनु गोपाल गौशाला सियाणा कमेटी द्वारा हर गांव में निमंत्रण दे रहे हैं निमंत्रण के दौरान बताया जा रहा है कि 23 फरवरी से लगाकर 2 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन है जिसमें  कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा, इस कथा के दौरान देश, प्रदेश से आए हुए पावन संतों का सानिध्य  रहेगा. जिसमें परम पूज्य सूरजकुंड श्री अवधेशानंद जी महाराज सूरजकुंड  भी उपस्थित रहेंगे,

इन दिनों में होंगे महोत्सव

1 मार्च को गो महिमा एवं प्रभु प्रेम सत्संग का आयोजन होगा जिसमें मधुर भाव श्री प्रकाश दास जी महाराज व मधुरभाव  प्रशासनिक संत हरे कृष्णा प्रभु  राकेश पुरोहित  द्वारा किया जाएगा वही 2 मार्च को को संदेश यात्रा संत समागम का आयोजन भी होगा है जिसमें ऋषि स्वामी श्री दत्त शरणानंद जी महाराज गोधाम पथमेड़ा से यहां पहुंचेंगे व राजस्थान गो सेवा समिति की गो संदेश यात्रा मैं शामिल होंगे इस दौरान गांव गांव जाकर पीले चावल व पत्रिका  गोसेवा कमेटी द्वारा निमंत्रण दे रहे हैं.

 कई गांवों में दिया निमंत्रण

 राजसमंद के कई गांवों में गौशाला समिति द्वारा निमंत्रण दिया गया इस दौर सरदारगढ़,आमेट,नाथद्वारा,काकरोली, भीम, देवगढ़,चारभुजा, केलवा क्षेत्र सहित कई गांवों में पत्रिका व पीले चावल देकर सभी  भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा में आमंत्रित किया गया.

 

Categories