राजसमन्द / विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के जन परिसंवाद में हुआ समस्याओं का निस्तारण
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण के लिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लागाया चिंतन शिविर के नाटक में कांग्रेस नेताओं ने फिर से तुष्टिकरण और लाइसेंस कोटा का राज की नीतियों पर मोहर लगाई है, वे विधायक कार्यालय पर आयोजित जन परिसंवाद में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ वार्ता कर रही थी ।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा की कांग्रेस नेताओं को सप्रंग शासन काल के खरबों रुपए के महाघोटाले पर देश से क्षमा मांगनी चाहिए । वस्तु व सेवा कर के कारण ही महामारी में देश की अर्थव्यवस्था की रक्षा हो सकी, यह व्यवस्था कर चोरी रोकने औऱ कर भार कम करने की व्यवस्था है । कर चोरी पर अंकुश के कारण है कांग्रेस माल एंव सेवा कर का विरोध कर रही है ।
जन परिसंवाद में समस्याओं का निस्तारण
जन परिसंवाद में बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने भाग लिया एवं मुख्यत पेयजल, बिजली काटौती, राशन वितरण एंव विकास कार्यो में विलम्ब की समस्याऐ सामने आई । विधायक कार्यालय प्रभारी महेश चन्द्र आचार्य ने बताया की परिसंवाद में डुलियाना, खेमाखेड़ा, कालबेलिया बस्ती वासियों ने बाघेरी नाका से 7 दिन में एक बार पानी आपुर्ती की समस्या रखी । गाडरियावास, पीपरड़ा, सांवलपुरा के ग्राम वासियों ने सामुदायिक भवन व सी.सी. रोड़ की समस्या रखी । साथ ही छतरी खेड़ा, सोनियाणा, पछमता, कुण्डिया के ग्राम वासियों ने महिला स्नानघर, ग्रेवल सड़क व बेरोजगार पशु चिकित्सक संघ ने पशु चिकित्सा अधिकारियों की शीघ्र भर्ती करने व पीपली आचार्यान के ग्राम वासियों ने बनास पर काजवे निर्माण एंव कॉलेज शिक्षा विद्यार्थीयों ने स्कॉलरशिप शीघ्र दिलाने की मांग की ।
विधायक दीप्ती माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ वार्ता करके अधिकांश समस्याओं का हाथों हाथ निस्तारण करवाया ।
इस अवसर पर पुर्व मण्डल अध्यक्ष पर्वत सिंह आशिया, महेन्द्र जी टेलर, नगर महामंत्री हिम्मत जी मेहता, कैलाश जी बोल्या,पुर्व जिला महामंत्री सत्यनारायण जी पुर्बीया,श्यामलाल जी कुमावत, शम्भुलाल जी कुमावत, कैलाश जी कुमावत, जितेन्द्र जी लढ्ढा, दिपक जी सोनी,पुर्व ग्रामीण मण्डल महामंत्री कालु सिंह राठौड़,खटामला सरपंच हिम्मत सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे ।