राजसमन्द / मकर सक्रांति के अवसर पर श्री धेनु गोपाल गौ धाम सादडा नवीन गौ शाला का हुआ शुभारंभ
राजसमंद :श्री धेनु गोपाल गौशाला सेवा समिति सियाणा की सहयोगी शाखा धेनु गोपाल गौ धाम सादडा नवीन गौ शाला का शुभारंभ मकर सक्रांति के शुभ मुहूर्त में सुबह शुभ मोहर्त मे गौशाला का शुभारंभ हुआ इस दौरान प्रशासनिक संत राकेश जी पुरोहित,संत श्री बालकृष्ण जी महाराज, संत चेतन नाथ जी महाराज वनाई आश्रम के संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुर जी की पूजा कर गौ माता का गौशाला में मंगल प्रवेश कर शुभारंभ किया गया.
गौशाला के शुभारंभ पर आसपास के सभी गांवों के कई गौ भक्त वहां पर मौजूद रहे करीब ₹400000 का धन सहयोग ग्राम वासियों द्वारा किया गया वही संत बालकृष्ण महाराज द्वारा गौशाला शुभारंभ के बाद गौ माताओं के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए वहां पर ट्यूबेल से पानी की व्यवस्था की गई, गौशाला प्रशासनिक संत राकेश जी पुरोहित द्वारा रात्रि को दिव्यसतसंग का आयोजन किया गया दिव्यसतसंग में आए हुए सभी गौ भक्तों ने भक्ति का आनंद लिया वही सियाणा धनु गोपाल गौशाला में दो दिवसीय गो ग्रास महोत्सव का आज अंतिम दिन रहा इस दौरान गो भक्तों ने बढ़ चढ़कर दान पुण्य किये इस दौरान धर्म भाई गुर्जर,परसराम तेली, प्रभु गुर्जर, हरि भगवान बंग , रूप सिंह राव, बंसी लाल जी गुर्जर,धरमु भाई गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, सरपंच गीता बाई गुर्जर, प्रकाश पालीवाल पंचायत समिति सदस्य, सभी गौ भक्तों व समस्त ग्रामवासी वहां मौजूद रहे|