राजसमन्द / जिले में स्थित लक्ष्य सर्टिफाईड चिकित्सा संस्थानो के अनुभवो का लाभ लेवे - डॉ तरूण चौधरी राज्य परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य


राजसमंद, 23 अप्रेल। लक्ष्य सर्टिफिकेशन के लिये इस वर्ष चयनित चिकित्सा संस्थान सीएचसी आमेट, देवगढ़, केलवा, रेलमगरा और भीम के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी और लेबर रूम प्रभारीयों को लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सर्टिफाईड चिकित्सा संस्थान आर.के जिला चिकित्सालय एवं नाथद्वारा जिला चिकित्सालय के अनुभवो का लाभ लेवे तथा वहां कार्यरत चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्टॉफ से सतत संपर्क में रहे जिससे आपको उनके अनुभवो का लाभ मिलेगा और कार्य में गति आयेगी। ये निर्देश लक्ष्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में राज्य परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डॉ तरूण चौधरी ने दिये।
उन्होंने कहा की कार्यक्रम के माध्यम से प्रसुति कक्ष, ऑपरेशन थियेटर और प्रसुति संबंधी गहन देखभाल इकाईयो में गर्भवती महिलाओं की देखभाल में सुधार करना है। जिससे सार्वजनिक चिकित्सा संस्थानो में गर्भवती महिला और जन्म लेने वाले नवजात शिशु तो लाभान्वित होंगे ही साथ ही महिलाओं को सम्मानीय मातृत्व देखभाल की सुविधा देने में चिकित्सा संस्थानो को सक्षम बनाना है।
उन्होंने लक्ष्य कार्यक्रम के तहत चयनित चिकित्सा संस्थान सीएचसी आमेट, देवगढ़, केलवा, रेलमगरा और भीम के चिकित्सा अधिकारीयों प्रभारीयों और जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेश मीणा से कार्यक्रम के तहत अब तक किये गये प्रयासो को लेकर विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में आर.के जिला चिकित्सालय में कार्यरत स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ मंजू पुरोहित ने कार्यक्रम के तहत अधिक स्कोर पाने और सर्टिफाईड होने के लिये आवश्यक विषय वस्तु को साझा किया तथा लेबर रूम में कार्यरत स्टॉफ के कौशल को लेकर स्वयं की निगरानी और सर्तकता बरतने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम में जिला दक्षता मेंटर डॉ सुर्यभवानी सिंह ने लक्ष्य कार्यक्रम में चयनित चिकित्सा संस्थानो में गेप असेसमेंट को लेकर विस्तार से वस्तु स्थिती स्लाईड प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बैठक में रखी तथा वहां अब तक किये गये प्रयासो एवं प्रबंधो को लेकर भी जानकारी दी।  बैठक में सभी सम्बन्धीत चिकित्सा संस्थानो के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित थें।

Categories