राजसमन्द / सियाणा में तीन दिवसीय गौ सेवार्थ नानी बाई का मायरा का कथा का हुआ आगाज

 

 

बिन विश्वास प्रभु  भक्ति नहीं,,,,, संत राकेश पुरोहित

जगत जननी गौ माता की सेवा का सैकड़ों भक्तों ने लिया संकल्प 

 

संत कुटीया में ब्रह्मचारी संत अवधेशानंद  ने शुभ मुहूर्त में उद्घाटन कर किया मंगल प्रवेश

 

सियाणा स्थित श्री धेनु गोपाल गौशाला में गो सेवार्थ नानी बाई का मायरा नरसिंह मेहता के चरित्र  का तीन दिवसीय कथा व संत कुटिया का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में विधि विधान से  हवन पूजन कर संत हरिदास महाराज,चेतन नाथ  योगी वनाई,डॉ शास्त्री राम स्वरूम, रामस्नेही संप्रदाय निर्मल महाराज , जगदीश गोपाल महाराज, सीता राम जी महाराज एव कई संतों के सानिध्य में सूरजकुंड के ब्रह्मचारी संत अवधेशानंद महाराज ने मंगल प्रवेश किया। इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए  सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रही। नानी बाई के मायरे में जगदीश गोपाल महाराज ने बताया कि जगत जननी गौमाता की सेवा से ही विश्व का कल्याण होगा संसार के सभी विघ्नों का नाश एकमात्र गौ माता की कृपा से हो जाता है व्यासपीठ से हरे कृष्णा प्रशासनिक संत राकेश पुरोहित ने  नानी बाई के मायरे में नरसी जी चरित्र को बताते हुए कहा सैकड़ों वर्ष पूर्व अंजार नगर में  नानी बाई के पीड़ा के अश्रु बहे थे।आज गली-गली गांव गांव ,नगर नगर निराषित,उपेशित, असहाय,  बीमारियों, दुर्घटनाग्रस्त, गोवंश अश्रु बहा रही हैं।

आज गौ सेवार्थ गो मायरा के भागी बने। नरसी का एक ही भरोसा ठाकुर जी थे और आज भी कोई नरसी ठाकुर  की कृपा से दूर नहीं है बस अपने अपने भाव हैआज जगत में लोग मानसिक शारीरिक रोगों से दुखी है गौमाता की सेवा से सारे  भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है मायरा में ग्रामीण गौ माता के लिए हरा चारा, अनाज, जो, तिल, मूंगफली का तेल गुड एवं गो ग्रास लेकर पहुंचे यहां गो भक्तों का गौशाला समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तुला दान करवा कर लोगों ने पुण्य की प्राप्ति की, 

गोशाला परिसर में गोवर्धन पर्वत की लोगों ने परिक्रमा कर गौशाला के सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई। इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ राजसमंद जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर समेत कई हजारों भक्तों ने मायरा महोत्सव में पहुंचकर आनंद की प्राप्ति की।

Categories