राजसमन्द / तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा 15 से, संतों के लिए बनाई कुटिया

 

राजसमंद। श्री धेनू गोपाल गौशाला सियाणा में संतो के लिए संत कुटिया बनाई गई है जिसका शुभारंभ 15 अप्रैल को शुभ मुहूर्त ब्रह्मचारी संत अवधेश चैतन्य महाराज के सानिध्य  में किया जाएगा। संत कुटिया को गौ माता के गोबर से सभी दीवारों को लिपा गया है जिससे आध्यात्मिक शांति का प्रतीक है। वहीं संत कुटिया के शुभारंभ के साथ ही तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा को लेकर गौशाला टीम द्वारा गांव-गांव ढाणी-ढाणी में  पीले चावल टेंप्लेट व पत्रिका बांटकर निमंत्रण दिया जा रहा हैं। गौशाला में आयोजित  सत्संग में प्रशासनिक संत राकेश पुरोहित व हरिदास महाराज ने गौ माता की महिमा बताते हुए बताया कि सियाणा में गौ सेवार्थ नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जा रहा है जो की अद्भुत होगा इसमें मेवाड़ ही नहीं मारवाड़ से भी लोग मायरा लेकर आ रहे हैं। इस मायरे में खास बात यह होगी कोई बेल गाड़ी भर के चारा तो कोई जौ से भरी गाड़ी, तो कोई गुड से भरी गाड़ी, कोई तेल से भरी गाड़ी गौ माता को समर्पित होगा।

इसमें आसपास की 20 पंचायतों से हजारों भक्तों की आने की संभावना है जिसको देखते हुए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। मेवाड़ मारवाड़ से साधु.संतों का आगमन होने लगा है  महोत्सव को लेकर साधु संतों द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं जिनकी गौशाला टीम द्वारा पालने की जा रही है।

Categories