राजसमन्द / जिला युवा गुर्जर महासभा अध्यक्ष गोटू भाई गुर्जर की अनोखी पहल,जन्मदिन के अवसर पर लिया 27 लाख 27 हजार का गौशाला में दान
जिला युवा गुर्जर महासभा अध्यक्ष गोटू भाई गुर्जर की अनोखी पहल
गौशाला में मनाया अपना जन्मदिन, जन्मदिन के अवसर पर लिया 27 लाख 27 हजार का गौशाला में दान
राजसमंद :-आज के दौर में जन्मदिन के अवसर पर लोगों द्वारा होटल पर पार्टी व तोहफा देकर मनाया जाता है, लेकिन जिला युवा गुर्जर महासभा अध्यक्ष गोटू भाई गुर्जर की एक अनोखी पहल हुई है, जिसमे श्री धेणुगोपाल गौशाला सियाणा में जिला युवा अध्यक्ष द्वारा अपना जन्मदिन मनाया गया, जिसमें महाप्रसादी का आयोजन किया गया, इसके बाद जन्मदिन के अवसर पर गौशाला में आए हुए सभी मेहमानों से तोहफ़े के रूप में 27 लाख 27 हजार रुपए आए जो गौशाला में दान किऐ, वहीं जिला युवा अध्यक्ष गोटू भाई ने बताया कि समाज के सभी युवाओं को गौ माता की सेवा के प्रति जुड़ना चाहिए, आने वाले दिनों में समाज में युवाओं से अपील करते हुए कहा है की जन्म दिवस गौशाला में ही मनाए जिससे कि जन्मदिवस के साथ गौ माता की सेवा भी हो सके, उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले दिनों में हर युवा गौशाला से जुड़े,जिला युवा गुर्जर महासभा अध्यक्ष गोटू लाल गुर्जर के जन्मदिवस के अवसर पर आज श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में 27 लाख 27 हजार रुपए की नगद राशि भेंट की, वही जन्म दिवस के अवसर पर 1 लाख 11 हजार व तुलादान गोटू भाई गुर्जर द्वारा भेंट किया गया,गौशाला समिति सदस्य द्वारा बताया गया कि जन्मदिवस के अवसर पर माला, एकलाई, गौ माता की तस्वीर भेट कर सभी गौ भक्तों का स्वागत किया गया,जिला युवा गुर्जर महासभा अध्यक्ष गोटू भाई गुर्जर के जन्म दिवस पर राजेंद्र जी यादव यशिका ग्रेनाइट,कैलाश जी मेहता लैंडमार्क, कान सिंह चौहान घोसुंडी सरपंच, हरु जी गुर्जर नरशाद जी का गुड़ा, लाल सिंह जी कमेरी, हजारी जी प्रधान पति, कैलाश जी मेवाड़ा,गजेंद्र जी वैष्णव,लक्ष्मण जी पीतमपुरा,भेरुलाल जी सियाणा,हजारी जी गुर्जर पारडी सरपंच,अंबालाल जी गुर्जर मंदारिया सरपंच,कालूराम जी कुंदवा सरपंच, श्रवण जी कुंवाथल सरपंच, धरमु जी गुर्जर प्रभु जी गुर्जर नानालाल जी तेली, मदन लाल जी तेली, परमेश्वर जी, भगवान लाल, पर्वत सिंह,जितेंद्र सिंह सहित कई गोभक्त मौजूद रहे.