राजसमन्द / जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेल योग व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाएः- नीलाभ सक्सेना
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ग्रामीण खिलाड़ियों का आह्वान किया के खेल एवं व्यायाम और योग को अपने दैनिक जीवन चर्या का हिस्सा बनाएं गुरुवार को जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का बालकृष्ण स्टेडियम कांकरोली में खेल ध्वजारोहण कर के खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख रतनी देवी, उप जिला प्रमुख सोहन देवी, अरबन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हरि सिंह राठौड,़ पूर्व प्रधान शांतिलाल कोठारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामशरण शर्मा एवं अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान थे। जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए पंचायत से राज्य स्तर पर यह आयोजन किया है जिससे राज्य में खेल को लेकर बेहतर वातावरण का निर्माण होगा समारोह में खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई और कहा खेल को खेल की भावना से उत्साह और जोश से खेलें प्रारंभ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र गग्गड़ ने सभी का स्वागत किया खेल प्रतियोगिता का परिचय खेल अधिकारी चांद खां पठान ने प्रस्तुत किया समारोह का संयोजन दिनेश श्रीमाली एवं प्रियंका ने किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नूतन प्रकाश, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमारी, शिव शंकर व्यास, भी उपस्थित थे।