राजसमन्द / सतर्कता समिति की बैठक व जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित आमजन की समस्याओ का हो त्वरित समाधान- जिला कलक्टर सक्सेना
सतर्कता समिति में एक प्रकरण का हाथो हाथ निस्तारण
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने आज गुरूवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान व निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाये। जिससे कि आमजन को समय पर कार्य हो जाने से राहत मिल सके।
जिला कलक्टर आज गुरूवार को जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित जन अभाव निराकरण व सर्तकता समिति व जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
सतर्कता समिति की बैठक में कुल तीन प्रकरण रखे गयें जिसमे एक प्रकरण का हाथो हाथ निस्तारण किया और राहत दि व दो अन्य प्रकरणों के निस्तारण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये ।
जनसुनवाई में सुनी समस्यायें समाधान के दिये निर्देश
जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन व फरियादीयोंु की समस्याओं को सुना जिससे कि आमजन को राहत मिली उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओ को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनको समयबद्व व त्वरित निस्तारण करेे। सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के दिए निर्देश जनसुनवाई में आई विभिन्न प्रकार की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनको समयबद्ध व त्वरित निस्तारण करने को संबंधित अधिकारियों को कहा ।
इसके साथ ही चारागाह पर अतिक्रमण, पेंशन संबंधित मामला, जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई, भरण पोषण मामला, कृषि संबंधित, रास्ते पर अतिक्रमण, खेल मैदान के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और जंगली जानवर के हमले में घायल को सरकार द्वारा सहायता राशि दिलाने की मांग, इस प्रकार की समस्याएं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनसुनवायी के लिये कुल 37 प्रकरण आये। जिसमें पंचायती राज के 4 राजस्व विभाग के 11, स्वायत्त शासन विभाग के 4 ,पुलिस के 4, शिक्षा का 1, चिकित्सा विभाग 5 , एवीवीएनएल के 2, सांख्यिकी 1, पीएचईडी 1, परिवहन 1, उधानिकी 1 , कृषि 1, खान भूविज्ञान का एक प्रकरण आये जिसमे जिला कलक्टर ने प्रकरणों की सुनवायी की और समंन्धित विभागो को इसके जल्द निस्तारण के लिये निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरन शर्मा, उपखंड अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक बेनी प्रसाद, विकास अधिकारी नीता पारीक, सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।